उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार 19वें दिन जारी है। सोमवार को किसान भूख हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है।

किसानो के समर्थन में समाजवादीपार्टी के छात्रसभा अध्यक्ष त्रिशूलधारी सिंह व अन्य नेताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

केंद्र सरकार चाहती है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बातचीत के माध्यम से खत्म किया हो, लेकिन किसान इसकी वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। आज किसानों की भूख के साथ ही समाजववादी पार्टी का सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन भी है।

इसी दौरान किसानो के समर्थन में विपक्षी पार्टी के लोग धरने कर रहे है। वही कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने लखनऊ स्थित बंदरिया बाग में धरने पर बैठे थे । जहा उनको धारा-144 का पालन न करने पर हिरासत में लिया गया था वही आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के आवाह्न पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।. राम सागर यादव, सर्वेश यादव, त्रिशूलधारी सिंह, अमन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ नोंक झोंक के बाद उन्हें  गिरफ्तार किया। जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ के पास बैरिकेडिंग लगाकर इन सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

 

लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में किसान संगठनों का आज प्रदर्शन है। कृषि विधेयकों को लेकर जारी आंदोलन के दौरान आज जिला केंद्रों पर विभिन्न किसान संगठन के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण अहिंसात्मक धरना देने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में चिनहट के ग्रामीण क्षेत्र से आज किसानों निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

प्रयागराज-प्रतापगढ़ में हिरासत में कई सपाई

नए कृषि कानूनोंं को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन में सोमवार को प्रयागराज और प्रतापगढ़ में सपाई सड़क पर उतरे। दोनों ही जिला मुख्यालय मेंं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए जा रहे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिले में सपा के साथ रालोद के किसानों के समर्थन में आने के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button