उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कैसा है यूपी में मौसम का हाल

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊयूपी में मानसून की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी है। 24 घंटे से पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 17 और 18 अगस्त को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। यूपी में मानसून की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी है। 24 घंटे से पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 17 और 18 अगस्त को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

मानसून की बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हुई बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी थी। लेकिन अब कई जिलों पिछले 24 घंटे से निकली तेज धूप परेशान कर रही है। मेरठ, शामली, सहारनपुर के साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, इटावा, अलीगढ़ के साथ अन्य जिलों में उमस बढ़ी है।

आगरा में अच्छी बारिश के बाद उमस कर रही परेशान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक करीब 35 एमएम वर्षा दर्ज की गई। आगरा में एक जून से 14 अगस्त तक 467.8 एमएम वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत 337.9 एमएम से 41 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 15 से 18 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

इससे पहले 15 अगस्त को सुबह धूप नहीं निकली और मौसम सुहाना रहा। दिन चढ़ने के साथ बादल छंटने और धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे शहरवासियों को घर के अंदर या बाहर कहीं भी राहत नहीं मिली। शनिवार को सुबह तेज धूप निकलने से उमस लोगों को बेहाल कर रही है।

Related Articles

Back to top button