सॉरी आंटी’ कहने पर भड़की महिला
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बाबूगंज बाजार में आंटी शब्द को लेकर जमकर हाईवोल्टज ड्रामा हुआ। दरअसल, कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार में एक महिला से किशोरी ने आंटी कह दिया। इस पर महिला अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पीट दिया। इसके बाजार में जमकर हंगामा हुआ।

त्योहारों के चलते सोमवार को बाबूगंज बाजार में भारी भीड़ थी। दोपहर को एक किशोरी से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशोरी ने सॉरी आंटी बोल दिया।आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उसने खरीदारी छोड़कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और किशोरी पर हाथ चला दिया।बीच बाजार में महिला और किशोरी में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।