उत्तर प्रदेशराज्य

आज फिर हो सकती है बारिश?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इसी बीच शुक्रवार को UP के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश से एकाएक ठंड और बढ़ गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी बारिश की आशंका जताई है। इसी के साथ दिन के तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट दर्ज होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा तो कहीं हल्की बारिश होगी।

UP में बरेली सबसे ठंडा, वाराणसी का अधिकतम तापमान दिन का रहा
मौसम विभाग के रिकॉर्ड की अगर मानें तो शुक्रवार रात बरेली जिला 5.7°C के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड मौजूदा समय में ज्यादा है। इसके पीछे की वजह उत्तराखंड इलाके के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी मानी जा रही है। इसी वजह से बरेली जिला सबसे ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया।

वहीं पूर्वांचल के जिलों में रात का अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस सोनभद्र जिले में रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल दिन के तापमान में प्रदेश का वाराणसी 29.5°C के साथ सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button