उत्तर प्रदेशराज्य

वर्किंग वुमन को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

कामकाजी महिलाओं के लिए 500-500 बेड के आठ हास्टल बनाए जाएंगे। यह हास्टल लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में बनाए जाएंगे। सभी हास्टल के निर्माण पर कुल 381 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने 251.82 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। महिला कल्याण विभाग अब इसका जल्द निर्माण शुरू कराएगा।

कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित व सुख-सुविधाओं के लैस हास्टल की सुविधा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। फिलहाल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।

Related Articles

Back to top button