उत्तर प्रदेशराज्य
फन मॉल की छत पर लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी
स्वतंत्रदेश ,लखनऊराजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह करीब 12:30 बजे फन मॉल की छत में आग लग गई। छत से धुआं उठता देख मौके पर अफरातफरी मच गई। मॉल के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दमकल और गोमतीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल में मौजूद लोगों से शांत रहने की अपील की।

दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।