राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह
स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को राजभवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
![](https://swatantradesh.com/wp-content/uploads/2025/01/image-84-1024x576.png)
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की है और महिलाओं को आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रदेश की महान विभूतियाें, खानपान, परिधान, वाद्य यंत्र, ऐतिहासिक स्मारक एवं प्रसिद्ध स्थानों की झलकियां दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसमें राज्य की विविधता और विकास को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। आदिवासी कलाकारों द्वारा लोक गीत, थारू नृत्य, शैला नृत्य, सखिया नृत्य, करमा नृत्य एवं रामलीला की आकर्षक प्रस्तुतियां की गयी।