उत्तर प्रदेशराज्य

 लखनऊ को म‍िलीं 50 नई बसें, रोजाना होगा 400 स्‍पेशल बसों का आवागमन

स्वतंत्रदेश,लखनऊयूपी की राजधानी लखनऊ की इलेक्ट्रिक ही नहीं डीजल बसें भी महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी। शटल सेवा के रूप में चलने वाली सभी 50 बसें नई होंगी। यह बसें भी जनवरी के पहले सप्ताह में प्रयागराज के लिए रवाना होंगी।परिवहन निगम प्रयागराज महाकुंभ में शटल सेवा भी शुरू कर रहा है, शटल सेवा की 350 बसें महाकुंभ क्षेत्र में ही संचालित होंगी।

इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों से बसों को प्रयागराज पहुंचने का आदेश हुआ है। लखनऊ क्षेत्र की 50 बसें भी जाएंगी, राजधानी को अब तक 40 नई बसें मिल चुकी हैं, 10 बसें मिलने का इंतजार हो रहा है। उसके बाद बसें रवाना की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button