उत्तर प्रदेशराज्य
लखनऊ से दस प्रत्याशी मैदान में, फाइनल लिस्ट जारी
स्वतंत्रदेश,लखनऊरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा सहित कुल दस प्रत्याशी लखनऊ लोकसभा सीट के लिए मैदान में नजर आएंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सूची जारी की। सोमवार को नाम वासपी का दिन था।सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा का पर्चा सही पाया गया और वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले डा. आशुतोष वर्मा नामांकन खारिज हो गया। लखनऊ लोकसभा सीट पर कुल 41 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 31 पर्चे खारिज कर दिए।

लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रत्याशी
- राजनाथ सिंह – भारतीय जनता पार्टी
- रविदास मेहरोत्रा – समाजवादी पार्टी
- सरवर मलिक – बहुजन समाज पार्टी
- कपिल मोहन चौधरी – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल
- गौरव वर्मा – हिंदू समाज पार्टी
- सरवर अली – सरवर पार्टी
- बृजेश कुमार यादव – किसान विश्व पार्टी
- मो. अहमद – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
- अखंड प्रताप सिंह – निर्दलीय
- इश्तियाक अली – निर्दलीय