कैबिनेट के 45 संभावित मंत्री
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सत्ता में शानदार वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। योगी के साथ 45 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें 22 पुराने मंत्री रिपीट होंगे जबकि 23 नए चेहरों को मौका दिया जाना तय है। दो डिप्टी सीएम बनेंगे। पहला नाम केशव मौर्य का तय है। जबकि दूसरे के लिए स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा और बेबीरानी मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिर्फ यही नहीं, 3 पूर्व IPS-IAS को भी कैबिनेट में शामिल किया जाना है। हालांकि, भाजपा ने मंत्रियों के नाम और संख्या को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

योगी मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 60 है। इसलिए इस बार का मंत्रिमंडल छोटा ही रखा गया है। ताकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जरूरत के मुताबिक जातीय समीकरण को दोबारा सेट किया जा सके। इस बार योगी कैबिनेट को केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रोफेशनल टच दिया गया है।
योगी की पहली सरकार में 60 मंत्री थे। चुनाव से ठीक पहले 3 मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान ने पार्टी छोड़ दी थी। कई मंत्रियों का टिकट कटने के बाद 42 मंत्रियों को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतरा था। इसमें से 11 चुनाव हार गए। योगी 2.0 में 22 पुराने मंत्रियों को ही रिपीट किए जाने की बात है। परफॉर्मेंस, उम्र, जातीय-क्षेत्रीय समीकरण में फिट होने वाले पुराने मंत्रियों को ही दोबारा मौका दिया गया है।
पुराने मंत्री, जो इस बार भी शपथ ले सकते हैं
| 1. | सुरेश खन्ना |
| 2. | बृजेश पाठक |
| 3. | मोहसिन रजा |
| 4. | स्वतंत्र देव सिंह |
| 5. | सूर्य प्रताप शाही |
| 6. | जय प्रताप सिंह |
| 7. | सतीश महाना |
| 8. | श्रीकांत शर्मा |
| 9. | सिद्धार्थ नाथ सिंह |
| 10. | जितिन प्रसाद |
| 11. | आशुतोष टंडन |
| 12. | नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ |
| 13. | अनिल राजभर |
| 14. | डॉ. महेंद्र सिंह |
| 15. | भूपेंद्र सिंह चौधरी |
| 16. | बलदेव औलख |
| 17. | लक्ष्मी नारायण चौधरी |
| 18. | नीलकंठ तिवारी |
| 19. | कपिल देव अग्रवाल |
| 20. | रविंद्र जायसवाल |
| 21. | नीलिमा कटियार |
| 22 | जयवीर सिंह |




