उत्तर प्रदेशराज्य

किसी की जीरो तो किसी की 148 करोड़ की संपत्ति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन ये लोकतंत्र की ही खूबसूरती है कि जीरो संपत्ति वाला हो या करोड़पति, दागी हो या पाक साफ। सबकी किस्मत मतदाताओं के हाथ में है। पहले चरण के 623 में से 615 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। इसमें 280 करोड़पति हैं और 156 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पहले चरण के करोड़पति उम्मीदवार

  • 615 उम्मीदवारों में से 280 करोड़पति हैं।
  • 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • 104 उम्मीदवार 5 करोड़ या उससे ज्यादा की सपंत्ति वाले
  • 84 उम्मीदवार 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच की संपत्ति वाले
  • रालोद के 29 में से 28 प्रत्याशी (97%), भाजपा के 57 में से 55 प्रत्याशी (97%) करोड़पति हैं।
  • बसपा के 56 में 50 प्रत्याशी (89%) और सपा के 28 में 23 प्रत्याशी (82%) करोड़पति हैं।
  • कांग्रेस के 58 में 32 प्रत्याशी (55%) और आम आदमी पार्टी के 52 में 22 प्रत्याशी (42%) करोड़पति हैं।पहले चरण के टॉप – 3 अमीर उम्मीदवार
  • 1. अमित अग्रवाल
  • उम्मीदवार – भाजपा
  • विधानसभा सीट – मेरठ कैंट
  • संपत्ति – 148 करोड़ रुपए से ज्यादा
  • 2. एसके शर्मा
  • उम्मीदवार – बसपा
  • विधानसभा सीट – मथुरा
  • संपत्ति – 112 करोड़ रुपए से ज्यादा
  • 3. राहुल यादव
  • उम्मीदवार – सपा
  • विधानसभा सीट – सिकंदराबाद
  • संपत्ति – 100 करोड़ रुपए से ज्यादा

इनके पास कोई संपत्ति नहीं
1. कैलाश कुमार

विधानसभा सीट – अतरौली
उम्मीदवार – बहुजन मुक्ति पार्टी
संपत्ति – शून्य

2. कुमारी प्रीती
उम्मीदवार – राष्ट्र निर्माण पार्टी
विधानसभा सीट – मीरापुर
संपत्ति – शून्य

Related Articles

Back to top button