उत्तर प्रदेशराज्य

नववर्ष पर क्या GST देगी झटका

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जीएसटी काउंसिल द्वारा कपड़ा, शूज, होजरी समेत कई अन्य वस्तुओं पर बढ़ाेतरी की प्रस्तावित दरें आगामी एक जनवरी से लागू हो जाएंगी। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि इससे आमजन पर बड़ा बोझ पड़ेगा। कपड़ा और जूता आदि कई आवश्यक चीजों के दाम बढ़ जाएंगे।

जीएसटी काउंसिल द्वारा कपड़ा शूज होजरी समेत कई अन्य आइटम पर बढ़ाेत्तरी की प्रस्तावित दरें आगामी 1 जनवरी से लागू हो जाएंगी। 

बता दें कि काउंसिल ने कपड़ा, शूज समेत कई अन्य महत्वपूर्ण चीजों पर जीएसटी की दरों में पहली जनवरी से बढ़ोतरी का एलान किया था। यह दरें पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत की गई हैं। व्यापारियों के मुताबिक इसका असर कपड़ों के दाम में तेज उछाल लाएगा। पहले से ही यार्न की कीमतें बढ़ने की वजह से दस से पंद्रह फीसद की बढ़ोतरी है। वहीं अब नई दरें कारोबार को बड़ी चोट देंगी।

Related Articles

Back to top button