उत्तर प्रदेशराज्य

26 भाषाओं में 18 करोड़ लोगों ने देखी रामलीला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:फिल्मी सितारों की अयोध्या की रामलीला में गुरुवार को श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या में उल्लास छा गयाl इस मंचन को देख न केवल अयोध्या के संत-महंत भाव विभोर हो उठे बल्कि 26 भाषाओं में प्रसारित हो रहे इस भव्य मंचन को दुनियां के 18 करोड़ लोगों ने देखाl रामलीला के राम राहुल बुच्चर अयोध्या में है और सीता की भूमिका कर रही जानी मानी फिल्म स्टार भाग्य श्री शाम तक यहां पहुंच रही है जो शुक्रवार को सीता स्वंयवर की प्रस्तुति करेंगीl

अयोध्या की रामलीला का मनमोहक दृश्य
                                         अयोध्या की रामलीला का मनमोहक दृश्य

अयोध्या की रामलीला रोज शाम 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव दिखाई जा रही है और पुनः प्रसारण सुबह 9:00 से 12:00 डीडी भारती पर और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे डीडी नेशनल पर दिखाया जा रहा हैl यह रामलीला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी के सहयोग मार्गदर्शन से मेरी मां फाउंडेशन आयोजित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button