राजनीतिराज्य

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होता दिख रहा है

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव  को लेकर महागठबंधन  में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होता दिख रहा है। इसके पहले कांग्रेस ने अपना रूख भी नरम किया। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल  के कड़े बयान से नाराज राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव की राहुल गांधी  से सीधी बातचीत हुई। विदित हो कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्‍वी यादव के अनुभव व योग्‍यता पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि अगर सीटों की बात नहीं बनी तो कांग्रेस हर स्थिति के लिए तैयार है। इसपर आरजेडी ने भी पलटवार किया। फिर मामला बिगड़ता देख प्रियंका गांधी ने हस्‍तक्षेप किया। राहुल व तेजस्‍वी की भी बात हुई।

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में आरजेडी व कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद अब सुलझता दिख रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने तेजस्‍वी से बात की है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस व आरजेडी के बीच कई दौर की बैठकाें एवं राहुल गांधी व तेजस्‍वी यादव की बातचीत के बाद महागठबंधन में कांग्रेस की सीटों का विवाद सुलझ गया है। बताया जाता है कि आरजेडी व कांग्रेस दोनों से लचीला रूख अपनाया है। आरजेडी करीब 138 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी देगी तो कांग्रेस भी अपनी मांग से घट कर करीब 68 सीटों के लिए राजी बताई जा रही है। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माले (CPI ML) को 19 तो मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी व भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को आरजेडी 10 सीटें देने को राजी हो गई है। विकासशील इनसान पार्टी को भी करीब एक दर्जन सीटें दी जा सकतीं हैं।

स्वतंत्रदेश, ताजा खबरे

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में आरजेडी व कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद अब सुलझता दिख रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने तेजस्‍वी से बात की है।  बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में आरजेडी व कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद अब सुलझता दिख रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने तेजस्‍वी से बात की है।

 

Related Articles

Back to top button