उत्तर प्रदेशजीवनशैली

संक्रमित आईएएस अधिकारी सुशील मौर्य का SGPGI में निधन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण बेहद घातक होता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब आइएएस अधिकारी की मौत हो गई है। विशेष सचिव भाषा के पद पर तैनात सुशील कुमार मौर्य का आज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया।

संजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत बिगड़ने पर उनको बीती 27 अगस्त में संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया

संजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत बिगड़ने पर उनको बीती 27 अगस्त में संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

सुशील कुमार मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी थे। 1994 बैच के पीसीएस अफसर सुशील कुमार मौर्य 2010 में आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए थे। वह मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके थे। 

Related Articles

Back to top button