उत्तर प्रदेशराज्य

कौशांबी से लखनऊ-कानपुर बिहार की सीधी बस मंगलवार से

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बिहार और यूपी के बीच बस संचालन को लेकर हुए समझौते के तहत बसों के चलाने का रास्ता साफ हो गया है। 16 परमिट मिल गए हैं। चार रूटों पर यूपी की बसें बिहार राज्य में दौड़ेगी। मंगलवार से बस सेवाओं की शुरुआत होगी। देश की राजधानी दिल्ली बार्डर यानी गाजियाबाद के छोर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ होते हुए बिहार राज्य की राजधानी पटना समेत तक बसों का संचालन किया जाएगा।

गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि मंगलवार से बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। बसों के परमिट मिल गए हैं।

गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि मंगलवार से बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। बसों के परमिट मिल गए हैं। इनमें दो रूट वाया लखनऊ और दो रूट वाया कानपुर हैं। ये सभी सेवाएं जनरथ टू बाई टू कैटेगरी की होंगी। मुख्य प्रधान प्रबंधक पीआर बेल्वॉरियर ने बताया कि परमिट भेज दिए गए हैं। करीब-करीब रूट तय है। समय-सारिणी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button