उत्तर प्रदेशराज्य

BSE में निगम के बांड की होगी लिस्टिंग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ नगर निगम अब कारपोरेट दुनिया के साथ कदमताल करेगा। राजधानी के विकास, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई के मानक और बेहतर होंगे। राजधानी के विकास योजनाओं को अमल में लाने का खर्च नगर निगम अपने दम पर उठाएगा। बॉम्बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) में 200 करोड़ के बांड उतारने के साथ ही नगर निगम और उसकी कार्यशैली की सूरत बदलने जा रहा है। इसका फायदा सीधे शहरवासियों को मिलेगा। 2 दिसंबर को CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मुंबई में नगर निगम के बांड की लिस्टिंग होगी।

राजधानी लखनऊ के विकास योजनाओं को अमल में लाने का खर्च नगर निगम अपने दम पर उठाएगा।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार लखनऊ नगर निगम की उपलब्धि को देखते हुए राज्य के अन्य स्थानीय निकायों को प्रोत्साहित करने वाली है। गाजियाबाद वाराणसी, आगरा और कानपुर के नगर निगम भी आने वाले महीनों में नगर निगम के बांड जारी करेंगे।

200 अंकों के साथ लांच किया गया था
नगर आयुक्त ने बताया कि लखनऊ नगर निगम के बांड को BSE में 200 करोड़ के कुल अंक के साथ लांच किया है, जो 225 फीसदी (450 करोड़) से अधिक सब्सक्राइब हुआ। 10 साल के बांड के लिए 8.5 फीसदी की उछाल के साथ एक बहुत ही आकर्षक दर पर बंद हुआ, जो एक रिकॉर्ड है।

Related Articles

Back to top button