उत्तर प्रदेशराज्य

किसानों की जिद्द के आगे झुका प्रशासन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर जमे किसान शनिवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली रवाना हो गए। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे जहां वे धरना प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह विचारों की लड़ाई है। जब एक दूसरे के विचार एक से होंगे लड़ाई खुद खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार वार्ता नहीं समस्या का समाधान चाहिए।

कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का एक दल मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

मोदीपुरम स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अन्नदाता पर लाठी बरसाई जा रही है, उन पर ठंडे पानी की बौछार की जा रही है। यह वही अन्नदाता है जो तपती धूप में खेत में काम करता है ताकि दूसरों का पेट भर सके। देश के किसान के साथ अन्याय हो रहा है। कृषि कानून लागू कर किसानों की कमर तोडऩे का काम किया जा रहा है।

शनिवार को किसान ट्रैक्टर ट्राली और कारों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। रात भर टोल प्लाजा पर डेरा डाले रहने से टोल प्लाजा को भी नुकसान का सामना करना पड़ा। किसानों के दिल्ली की ओर रवानगी भरने के बाद टोल प्लाजा प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button