उत्तर प्रदेशराज्य

हादसे में भाई-बहन की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में संभल जिले के डिडौली में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ था जिसमें 13 साल की रिंकी की मौत हो गई। हादसे में रिंकी का भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा उस समय हुआ, जब भाई-बहन बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया।

यूपी के संभल जिले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में रखे शव को आवारा कुत्ता नोचता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया गया है कि पवन की हालत भी बेहद चिंताजनक थी। घर के सभी लोग बेटे की देखरेख में लगे हुए थे। वहीं रिंकी का शव अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर पर रख दिया गया। लड़की के शव के पास कोई नहीं था। उसी समय अस्पताल में घूम रहे आवारा कुत्तों ने लड़की के शव को नोचना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया। इस दौरान अस्पताल कैंपस में मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में ज​ब सीएमओ अमिता सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button