दुघवा टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघ का कुनबा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :बाघ संरक्षण के मिशन में लगी उत्तर प्रदेश सरकार के लिए लखीमपुर खीरी से बड़ी खुशखबरी है। लखीमपुर खीरी के दुघवा टाइगर रिजर्व यानी नेशनल पार्क में बाघ का कुनवा बढ़ गया है। यहां पर बाघिन को चार शावकों के साथ देखा गया है। चार शावकों के आगमन के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से वन्यजीव प्रेमियों में बड़ी खुशी की लहर है।
दुघवा नेशनल पार्क में जहां पर बाघिन को चार शावकों के साथ देखा गया है, वहां पर किसी के भी जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। दुधवा के जंगलों में बाघों के कुनबे में बढ़ोतरी के बाद भी वन विभाग की टीम भी काफी सतर्क है। वन विभाग ने बाघिन के शावकों वाले इलाके में पाबंदी लगा दी है। यहां पर पर्यटकों के जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक ने अपने चार शावकों के साथ विचरण करती बाघिन को वीडियो कैमरे में कैद करने में सफलता प्राप्त की। नाइटफॉल के बाद के वीडियो में बाघिन को उसके चार शावकों के परिवार के साथ सैर पर जाते देखा जा सकता है। वीडियो में बाघिन कार की रोशनी को देखकर थोड़ा असहज होती है। उस दौरान चारों शावक उसके आस-पास शावक घूम रहे होते हैं। वीडियो शूट के दौरान शावकों के साथ कार के करीब आने के बाद वापस चली जाती है।