उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवैध डेयरियों के खिलाफ लखनऊ नगर निगम सख्त

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे मड़ियाव इलाके के शेरवानी नगर में अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में अवैध डेयरियों पर छापेमारी के दौरान कई भैंसों को पकड़ा गया। जिन्हें कांजी हाउस लाया जा रहा है।

गोबर को नालियों में बहाया जाने को लेकर डेयरी संचालकों को भेजा जा चुका है नोटिस नहीं सुधरे संचालक |

नगर निगम के संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद राव ने बताया कि यहां मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही है। इसका कारण गोबर को नालियों में बहाया जाने को लेकर डेयरी संचालकों को नोटिस दी गई थी कि वह अपनी भैंसों को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शहरी सीमा से बाहर ले जाएं। लेकिन वह नहीं माने। दोपहर में उनकी भैंसे गोमती नदी में चली है तो पकड़ा नहीं जा सकता है,  इसलिए गोपनीय अभियान के तहत तड़के नगर निगम की टीम शेरवानी नगर इलाके पहुंची और पुलिस के सहयोग से अवैध डेयरियों के के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें कई भैंसों को पकड़ा गया है और कांजी हाउस लाया गया।

Related Articles

Back to top button