उत्तर प्रदेशराज्य

33 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब, जिस कंपनी पर रखरखाव का जिम्मा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊजिस निजी कंपनी ईईएसएल पर शहर के मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइटों) के रखरखाव की जिम्मेदारी है, उसके जिम्मेदार इन दिनों आंखें मूंदे बैठे हैं। ईईएसएल का अनुबंध इसी महीने समाप्त हो जाएगा। उसके पहले कंपनी को सभी लाइटों को चालू हालत में नगर निगम को हैंडओवर करना है, लेकिन कंपनी ने अभी तक ऐसा नहीं किया हैनगर निगम ने जांच कराई तो शहर में 33 हजार लाइटें खराब और गायब हैं। अब नगर निगम ने ईईएसएल को नोटिस जारी किया है। साल 2018 में ईईएसएल ने स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम शुरू किया था। कंपनी का अनुबंध सात साल के लिए हुआ था, जो अब 31 मई को पूरा हो जाएगा।कंपनी का काम ठीक नहीं रहा, ऐसे में अनुबंध को अब आगे बढ़ाया नहीं जाना है। इस बाबत नगर निगम ने कंपनी को कई महीने पहले नोटिस जारी किया था।

बाद में यह नोटिस भी दिया गया कि अनुबंध समाप्त होने से पहले वह शहर में लगी 2,09,957 लाइटों को चालू हालत में नगर निगम को हैंडओवर करे और साथ में संयुक्त सर्वे भी कराए। नोटिस के बाद भी कंपनी ने सर्वे नहीं कराया। इस पर नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग की टीम ने खुद सर्वे किया।सर्वे के दौरान शहर में 10,230 लाइटें गायब और 23,051 लाइटें बंद या खराब होकर पीली पड़ी मिलीं। इस तरह 33 हजार से अधिक नई लाइटों को लगाने की जरूरत है, लेकिन कंपनी ने अभी तक ऐसा नहीं किया। अब नगर निगम ने कंपनी के यूपी हेड को नोटिस जारी कर यह चेतावनी दी गई है कि वह 31 मई के पहले सभी लाइटों को सही कर नगर निगम को हैंडओवर करे, वरना उसके बिल में कटौती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button