उत्तर प्रदेशराज्य

20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से 13 मई तक गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आठ मई को ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद दो दिनों तक मौसम सामान्य होगा, हालांकि धूप बढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार चार-पांच दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ जाएगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच जाएगा। हालांकि अभी कुछ दिनों तक लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी।

लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में बुधवार को सुबह बदली छायी रही। सुबह नौ बजे के बाद धूप का असर तेज होने लगा। मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।इन जिलों में तड़ित झंझावात होने की भी संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। हवाओं की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button