उत्तर प्रदेशराज्य

मकान की छत ग‍िरने से तीन की मौत, 10 घायल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :हयातनगर थाना क्षेत्र में देर रात दो बजे के करीब एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। घर के बरामदे में मौजूद स्वजन व रिश्तेदार मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंंच गए। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। मलबा हटा कर लोगों को बाहर निकाला गया। ले‍किन, तब तक दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

यूपी के सम्‍भल में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जब घर में पूरा परिवार सोया हुआ था |

 

थाना क्षेत्र के मुहल्‍ला पीला खदाना निवासी मसीत के बेटे शकील की सोमवार को बरात रामपुर जनपद के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गई थी। जहां से देर शाम को शकील दुल्हन समीरन के साथ लौट आया। घर में चारों तरफ खुशी का माहौल था। सभी नाच गाकर खुशियां मना रहे थे। शकील मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। इसके चलते उसका घर भी कच्चा था और छत बल्लियों की मदद से बनी हुई थी। सभी रिश्तेदार व स्वजन घर के बरामदे में एक साथ मौजूद थे। स्वजनों ने बताया कि देर रात को करीब दो बजे अचानक बरामदे की छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे वहा बरामदे में मौजूद स्वजन व रिश्तेदार मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने पर वहा मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे रोने चिल्लाने लगे।

मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल तक लाने वाले हयातनगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को हार्ट अटैक पड़ गया। उनके साथी पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार ने मलबे को हटाकर घायलों को बाहर निकाला था और अस्पताल तक ले गए थे। शायद मंजर देखकर उनकी हालत बिगड़ गई।

Related Articles

Back to top button