उत्तर प्रदेशराज्य

 खूब बिक रहा है केमिकल दूध, सेहत के लिए बेहद खतरनाक

स्वतंत्रदेश,लखनऊपशुओं के चरागाह का रकबा कम होने पर चिंता जताते हुए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज किसान फसल और सब्जी उगाने में सर्वाधिक कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं। इससे कैंसर जैसे रोग हो रहे हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में केमिकल दूध ज्यादा बिक रहा है। दूध में पानी मिलाना तो कोई बात नहीं, लेकिन केमिकल सीधे स्वास्थ्य पर असर डालते हैं।

वह शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 66 पशुपालकों को गोकुल और 44 को नन्दबाबा पुरस्कार प्रदान कर रहे थे। मंत्री ने आगे कहा कि देशी गाय का दूध अमृत है। हम लोग देशी नस्ल की गायों को संरक्षित और सुरक्षित रखे। खेती और पशु एक दूसरे के पूरक हैं।

यूपी में चारे का रकबा न के बराबर

चारे का रकबा अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में नहीं के बराबर है। हरियाणा, पंजाब, गुजरात सहित कई राज्यों में चारे का रकबा उत्तर प्रदेश से ज्यादा है। गौशाला, पाठशाला, व्यायामशाला, यज्ञशाला गांव का पूरा जीवन था। तब सभी संपन्न थे, स्वस्थ थे, गरीबी थी ही नहीं। प्रदेश ने मांस के उत्पादन में भी अच्छी प्रगति है।मछली पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन और बकरी पालन के लिए सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। आज प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में एक करोड़ अंडे का उत्पादन होता है। जबकि रोजाना तीन करोड़ अंडे की मांग है।इस कारण पंजाब से प्रतिदिन दो करोड़ अंडा मंगवाना पड़ता है। आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा अंडे का उत्पादन करता है।

Related Articles

Back to top button