Uncategorized
जो लोग बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं-योगी
स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं।

2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं।