उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धीरे-धीरे धूप की तल्खी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान रिकार्ड 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।गुरुवारसे शनिवार तक पश्चिमी जिलों के तराई क्षेत्रों और पूर्वी यूपी के दक्षिण इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं बन रही है। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो दर्जन जिलों में हल्की बरसात और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार रे हवा चलेगी। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी जा सकती है।

जिलों के तराई क्षेत्रों सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली के अलावा मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इसका असर मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी दिखेगा। अन्य जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है। झांसी समेत मध्यप्रदेश से सटे आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button