उत्तर प्रदेशराज्य

औरैया में युवक का मर्डर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के औरैया में गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मृतक युवक शादी व समारोहों में वीडियोग्राफी का काम करता था। इस काम के लिए उसने किराए पर कमरा लिया था। युवक बुधवार से लापता था। उसका शव उसी किराए के मकान में मिला है। परिवार वालों के मुताबिक, मृतक का मकान मालिक से विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनों के बीच मारपीट भी हुई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

शादी समारोहों में वीडियोग्राफी का काम करता था मृतक

किराए के मकान में चलाता था दुकान

सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़ीन दरवाजा निवासी विनय ने नेशनल हाइवे स्थित श्रीराम पैलेस के निकट के एक मकान में किराए पर दुकान खोली थी। बुधवार को अपनी दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन जब देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने उसका फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर गुरुवार को परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रात करीब 12 बजे किराए के मकान पर दबिश दी। यहां एक बंद कमरे में विनय का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button