उत्तर प्रदेशराज्य

बदले उत्तर प्रदेश की तस्वीर पर ‘संवाद’, DGP प्रशांत कुमार बोले-

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। पिछले लगभग एक दशक में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, किसान, शिक्षा, चिकित्सा, गुड गवर्नेंस, रोजगार की दिशा में तेजी से विकास हुआ है।उत्तर प्रदेश की इसी विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर आज (शुक्रवार) संवाद हो रहा है। होटल ताजमहल में संवाद का शुभारंभ केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री अनुराग ने किया। इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को मोदी सरकार ने गरीबी से बाहर निकाला। कांग्रेस दस साल के खराब शासन के कारण जनता ने हमें मौका दिया। मोदी सरकार को तीस साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब राज्य सभा में हमारा बहुमत आ गया है। हमारी सरकार कहीं रुकने वाली नहीं है। हमने कश्मीर से 370 हटा दिया।यूपी फोरेंसिक यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा कि फॉरेंसिक एविडेंस काफी जरूरी होता है। इससे केस को सुलझाने में काफी मदद मिलती है। फॉरेंसिक साइंस में बच्चे अपना करियर बना सकते हैं। ये उनके लिए काफी अच्छा समय है।पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि 2017 के बाद नीतियां स्पष्ट थी। इसी कारण से बदलाव आया। पारदर्शी तरीके से 1 लाख 60 हजार भर्तियां हुईं। पुलिस का बजट बढ़ा। हमें ज्यादा गाड़ियां मिलीं। पुलिस के रिस्पोंस टाइम सुधार लाया गया। तकनीक के माध्यम से भी अपराधियों को पकड़ने में आसानी हुई। हमारे सोशल मीडिया में 1 करोड़ से भी ज्यादा फालोअर्स हैं। इसी कारण से हम किसी भी अफवाह को फैलने से रोक लेते हैं। इसी कारण से यहां पर दंगे नहीं। हम लोगों से जुड़ रहे हैं, ताकि भयमुक्त प्रशासन दिया जा सके।उत्तर प्रदेश में किस तरह से कानून व्यवस्था बदली है।

यह बताने के लिए उपस्थित रहेंगे पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार तथा यूपी फोरेंसिक यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2017 से यूपी के हालात कितने खराब थे लेकिन अब यहां के हालात पूरी तरह बदल गए। योगी के सत्ता संभालने के बाद कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसी के कारण से यहां निवेश आया है। देश में सबसे ज्यादा पर्यटक यूपी में आ रहे हैं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक को विकसित करने का सरकार का लक्ष्य है। हमने प्रदेश की 403 सीटों पर कम से एक धार्मिक या सांस्कृतिक स्थल को विकसित करने की कार्ययोजना बनाई है। हम ऐसे जगहों को चिन्हित करके वहां पर विकास के काम शुरू कर दिए हैं। हमने नैमिषारण्य में 100 करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है। प्रयागराज, चित्रकूट और कुशीनगर में लगातार इंफ्रा बढ़ाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश को विश्व में पहचान दे रहे धार्मिक पर्यटन पर चर्चा के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सदस्य प्रो बृजभूषण ओझा तथा ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया यूपी चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सुनील बी सत्यवक्ता चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button