उत्तर प्रदेशराज्य

प्यार का प्रस्ताव मना करने पर मारी गोली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात युवक ने प्रेम प्रसंग में किशोरी को गोली मार दी। गोली किशोरी के गले के नीचे लगी, उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित ठकुराइन का पुरवा मजरे उसरैना गांव का मामला। गोली सीधे किशोरी के गले पर लगी। नाजुक हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा मजरे उसरैना गांव का है। यहां के निवासी नौशे पुत्र अब्दुल ने कुछ दिन पहले वहीं की 17 वर्षीय किशोरी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखा। किशोरी ने उसे मना कर दिया। इसी बात को लेकर नौशे उससे रंजिश रखने लगा। सोमवार की रात किशोरी अपनी मां के साथ दरवाजे चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि तभी नौशे अपने साथी अंकुश के साथ उसके दरवाजे पहुंचा और किशोरी पर तमंचे से फायर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित वहां से भाग निकले।

इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जग गए। कुछ ही देर में वहां गांव वालों का मजमा लग गया। निजी वाहन से किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी ऊंचाहार फिर जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला फिलवक्त दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button