उत्तर प्रदेशराज्य

अमेठी की राजनीति का नया केंद्र बनेगा स्मृति इरानी का आवास

 स्वतंत्रदेश,लखनऊआम चुनाव 2019 में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा था कि अगर वह अमेठी से सांसद बनती हैं तो यहां के लोगों को उनसे मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा। वह अपना घर अमेठी में ही बनाएंगी। सांसद बनने के बाद स्मृति ने गौरीगंज के मेदन मवई गांव में भूमि लेकर अपने आवास का निर्माण करवाया है।निर्माण पूरा होने के बाद फरवरी में गृह प्रवेश की तैयारी है। अभी उन्होंने गौरीगंज के जामो रोड पर अपना अस्थाई आवास बना रखा है। यहीं उनका कैंप कार्यालय भी है। गृह प्रवेश के बाद राजनीतिक गतिविधियों का नया केंद्र स्मृति का यह आवास ही आने वाले दिनों में बनेगा। यहां से भाजपा का केंद्रीय कार्यालय भी करीब है।

 सांसद आवास में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश करेंगी। गृह प्रवेश में स्मृति परिवार के साथ शामिल होंगी और इस मौके को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर भोज का भी आयोजन करवाने की तैयारी चल रही है।

दो वर्ष पहले बेटे जौहर ने किया था भूमि पूजन

29 जुलाई 2021 को केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी द्वारा खरीदे गए भूखंड पर आवास के निर्माण के लिए उनके पुत्र जौहर इरानी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नींव की ईंट रखी थी।

11 बिस्वा भूमि में बना है सांसद आवास, 12 लाख में खरीदी थी भूमि

22 फरवरी 2021 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ने गौरीगंज के मेदन मवई राजस्व गांव में स्थित सराय भागमानी निवासी फूलमती पांडेय की 11 बिस्वा भूमि का बैनामा 12 लाख 11 हजार रुपये देकर कराया था। इसी भूमि पर उनका आवास बनकर अब तैयार हो गया है।

पूरा करवा लिया गया है निर्माण

गौरीगंज के मेदन मवई गांव में दीदी स्मृति के आवास का निर्माण पूरा करवा लिया गया है। विधि विधान से गृह प्रवेश के बाद दीदी अपने आवास में आ जाएंगी। वह अमेठी के लोगों से अपना पारिवारिक रिश्ता मानती हैं और अपनों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहना चाहती हैं

Related Articles

Back to top button