उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर की वर्तमान स्थिति , प्रथम तल की फिनिशिंग तेज, तस्वीरें

स्वतंत्रदेश , लखनऊअयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर के प्रथम तल को पूरी तैयार किया जा रहा है। अब इसका फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीरामलला की मूर्तियों का काम भी किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दिखाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के 5 वर्षीय बाल रूप की पत्थर की खड़ी प्रतिमा 4 फीट 3 इंज का निर्माण अयोध्या के 3 तीन स्थानों पर किया जा रहा है। तीन कारीगर इसे तीन अलग-अलग पत्थरों में बना रहे हैं। ये प्रतिमाएं करीब 90 प्रतिशत तैयार हैं।राम मंदिर को इस तरह तैयार किया गया है जिससे कि यह सदियों तक सुरक्षित रह सके।देश-विदेश में फैले करोड़ों राम भक्तों को भी राम मंदिर में दर्शन करने का इंतजार है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कम से कम 4000 संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। सूची तैयार है और कोशिश की जा रही है कि 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि भी जरूर आएं।

Related Articles

Back to top button