उत्तर प्रदेशराज्य

CMO ने जारी की जांच की रेट लिस्ट,ज्यादा पैसा लेने पर रद्द होगा लाइसेंस

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का अटैक बढ़ गया है। शुक्रवार को इस सीजन में अब तक एक दिन में सबसे अधिक डेंगू के 9 मरीज मिले। अचानक से आई इस तेजी से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई।वही दूसरी तरफ लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निजी पैथोलॉजी की मनमानी पर लगाम लगाते हुए डेंगू जांच के रेट भी तय कर दिए हैं।

नही होगी मनमानी

डेंगू की जांच के नाम पर निजी पैथोलॉजी संचालक मनमाना दाम वसूल रहे हैं। इस पर नकेल कसते हुए CMO ने हर स्तर की जांच के लिए दरें तय कर दी हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी पैथालॉजी संचालकों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि जांच के लिए तय रेट से अधिक वसूली पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।लखनऊ CMO डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद 25 अगस्त से यह निर्देश लागू कर दिया गया है। निजी पैथोलॉजी में डेंगू एवं स्क्रव टाइफस और उससे संबंधित जांच, कंपोनेंट (प्लेटलेट) के लिए अधिकतम रुपये लेने की सीमा तय कर दी गई है।

ये जांच रेट किए गए तय

जांच का नामनिर्धारित शुल्क
NS1 एलाइजा (लैब में)1200
NS1 एलाइजा (मरीज के घर पर)1400
NS1 एलाइजा कार्ड टेस्ट1000
IgM एलाइजा (लैब में)750
IgM एलाइजा (मरीज के घर पर )800
चिकुनगुनिया कार्ड टेस्ट1200
स्क्रब टाइफस एलाइजा (लैब में)1200
स्क्रब टाइफस एलाइजा (मरीज के घर पर)1400
प्लेटलेट काउंट (लैब में)250
प्लेटलेट काउंट (मरीज के घर पर)350
एक यूनिट प्लेटलेट (आरडीपी)400

Related Articles

Back to top button