उत्तर प्रदेशराज्य

G20 समिट के लिए सज रही दिल्ली

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:सितंबर में होने वाली जी-20 समिट को लेकर दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आठ सितंबर से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 28 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, कई अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रमुख शामिल होंगे। 

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच क्रेडिट वार छिड़ गया है। क्रेडिट लेने की मची होड़ के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के दावे को खारिज कर दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीडब्लूडी और एमसीडी का काम जो हुआ है, वह निगम और दिल्ली सरकार के फंड से हुआ है।

केंद्र ने एक चवन्नी भी नहीं लगाया- सौरभ भारद्वाज

आप नेता भारद्वाज ने आगे कहा कि एमसीडी द्वारा किया गया सौंदर्यीकरण का काम दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित धन से किया गया। दिल्ली देश की राजधानी है, इसे अच्छा बनाना हमारा भी उतना ही कर्तव्य है। एक चवन्नी भी केंद्र सरकार ने नहीं लगाई है। एलजी की जवाबदेही किसी को नहीं है। जबकि हमारी जवाबदेही जनता को है। एलजी दौरा कर सकते हैं उसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। 

दुल्हन की तरह सजाया गया दिल्ली

भारद्वाज ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जब अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि अपने देश वापस लौटकर जाएं तो कहें अरविंद केजरीवाल की सरकार वाली दिल्ली बहुत खूबसूरत है।

Related Articles

Back to top button