Uncategorized

आज से हवाई जहाज का सफर होगा महंगा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ से हवाई यात्रा शनिवार से महंगी हो जाएगी। विमानन नियामक एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेग्युलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) ने नई यूजर डेवलेमपेंट फेयर (यू़डीएफ) दरों को मंजूरी देने के बाद प्रति यात्री करीब 687 से 875 रुपए तक किराया बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी साल 2025 तक लगातार रहेगी।

घरेलू उड़ानों पर यूडीएफ अब 163 की जगह 750 रुपए देना होगा

अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं विकसित करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने यूडीएफ की दरों को बढ़ाने के लिए साल 2022 में प्रस्ताव दिया था। दिसंबर 2022 का प्रस्ताव एक जुलाई 2023 से लागू किया जा रहा है। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इसको मंजूरी दे दी।

163 की जगह 750 रुपए देना होगा

घरेलू उड़ानों पर यूडीएफ अब 163 की जगी 750 रुपए देना होगा। जबकि विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को 475 रुपए की जगह 1350 रुपए देने होंगे। यह क्रमिक रूप से प्रतिवर्ष 2025 तक बढ़ता रहेगा। एयरपोर्ट टर्मिनल-3 के साथ टर्मिनल-4 भी बनाने जा रहा है। इस पर 10 हजार 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एयरपोर्ट प्रशासन को इसके लिए पर्यावरण समिति की मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में एयरपोर्ट की अमेरिका और यूरोप से कनेक्टिविटी की तैयारी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 2021-22 में 33.46 लाख व 2022-23 में 54.84 लाख यात्रियों ने यात्रा किए।

Related Articles

Back to top button