उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिमाचल में आफत की बारिश,होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। पूरे राज्य में तबाही का मंजर है। हर तरफ पानी और चट्टानों का मलबा नजर आ रहा है। नदियां-नाले उफान पर हैं और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी ब्लॉक हो गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 18 घंटों से बंद है।

कुल्लू-मंडी हाईवे पर भी भारी जाम लगा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हाईवे को दोनों ओर 11 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। होटलों में कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं। लोगों को ये भी नहीं मालूम की उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा।मंडी कमांद कटौला, बजौरा मार्ग घोड़ा फार्म के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। मार्ग बंद होने से कई वाहन जगह जगह फंसे हुए हैं। आईआईटी मंडीका संपर्क कटा हुआ है। प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल पराशर को जोड़ने वाला मार्ग भी बंद है। बागीनाला के पास रविवार शाम बादल फटने से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button