उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसान और पुलिस आमने-सामने

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया। किसान नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वीडीए और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बाजपा सरकार पर हमला बोला।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा अन्नदाताओं का अपमान करती है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आवासीय योजना के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन की जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। यह पूर्णतया विधि विरुद्ध एवं गलत है।

शासन द्वारा पूर्व में योजना रद्द करने का पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद पूंजीपति कंपनियों को कीमती उपजाऊ जमीन अधिग्रहण कर औने-पौने दामों पर देने के लिए लाठी चलाई जा रही है। कई किसान बुजुर्ग व महिलाएं बुरी तरीके से घायल हुई हैं। उन्हें घरों से घसीट-घसीट के मारा और गिरफ्तार किया गया है। यह कृत्य शर्मनाक है।कहा कि हम पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं।जब तक किसानों के आंखों में आंसू है हम चैन से नहीं बैठ सकते। आज किसानों की वेदना सुनने वाला कोई नहीं है। आज सरकार की नीयत साफ नहीं है। इस समय सिर्फ किसानों का शोषण हो रहा है। पीड़ित किसानों संग कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Related Articles

Back to top button