यूपी के शहरों की सरकार बनने का अमेरिकावासियों को रहा इंतजार
स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उत्तर प्रदेश के शहरों की सरकार बनने का अमेरिका वासियों को भी शिद्दत से इंतजार रहा। निर्वाचन अवधि में लगभग एक माह में उन्होंने 5 लाख से ज्यादा बार इस चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का अवलोकन किया।राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कुल 40 लाख लोगों ने आयोग की वेबसाइट पर चार करोड़ से ज्यादा बार अवलोकन किया। इसमें भारतीयों के अलावा दूसरे देश के लोग भी शामिल रहे। भारत में 3,33, 319, अमेरिका में 501936, एशिया पेसिफिक रीजन में 6477, यूरोप में 3877, फ्रांस में 2110, यूएई 6483, कुवैत में 1125 लोगों ने इसका अवलोकन किया।

पालिका में इस बार, आधे से ज्यादा करोड़पतियों की सरकार
वहीं, इस बार नगर पालिका परिषद में 199 में से 111 अध्यक्ष ऐसे चुने गए हैं जो करोड़पति हैं। पिछले चुनाव में यह संख्या 80 थी। इसी तरह से इस बार करोड़पति सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। 192 से बढ़कर यह संख्या भी इस बार 208 हो गई है।
इस बार 192 नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर यह चुनाव हुआ। इसमें 55 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार इस बार करोड़पति हैं। इसी तरह से सदस्य भी 200 से ज्यादा ऐसे हैं जिनकी चल अचल संपत्ति एक करोड़ के पार है।