उत्तर प्रदेशराज्य

बृजभूषण के खिलाफ धरने पर अनुराग का बयान

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:देश के अलग-अलग राज्यों के बाद अब यूपी में भी खेलो इंडिया गेम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लोगो मैस्कॉट और एंथम लॉन्च हुआ। अनुराग ठाकुर ने कहा- कुछ दिन पहले ही हमने खेलो इंडिया लॉन्च का 5 वर्ष पूरा किया। यह एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर तैयार हुआ, जहां खिलाड़ियों को तलाशने और उनको तराशने का काम किया जाता है।’

जब अनुराग से भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-जहां तक खिलाड़ियों के मांगों का सवाल है। मैं यही कहूंगा कि निष्पक्ष चुनाव की बात कही थी, IOA वो भी करवाने वाला है। एक कमेटी के गठन की बात थी वो भी कर दी गई है।उन्होंने कहा-दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज़ कर दी। दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया है। मेरा खिलाड़ियों से अनुरोध है कि जांच पूरी होने दें।

अनुराग बोले-पहले दंगे, अब दंगल के लिए यूपी की पहचान

उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश की छवि तेजी से बदली है। कभी इस राज्य को दंगों के नाम से जाना जाता था। अब यहां के दंगल के लिए जाना जाएगा। जो यहां के पहलवान लड़ेंगे। कभी यहां पर गोलियां बरसती थी। अब दूसरे ढंग से यानी हमारे राइफल शूटिंग में हमारे खिलाड़ी मेडल जीतने का काम करेंगे।

एक दशक में लोगों की खेलों को लेकर धारणा बदली है
योगी ने कहा- कितना परिवर्तन हुआ है एक दशक पहले खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों के मन में अच्छी धारणा नहीं होती थी। लोग यह मानते थे कि खेल है, अनावश्यक कार्य है। आज धारणा बदली है, बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Back to top button