UP में सूरज की तपिश बढ़ी,42°C के साथ सबसे गर्म शहर
स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के चलते पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रयागराज-लखनऊ समेत पांच जिलों को पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इसी बीच मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। इससे उमस और भी बढ़ सकती है। शुक्रवार को 42 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। जबकि बिजनौर 18.2 °C के साथ सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा 44 °C के आस-पास पहुंचने का अनुमान है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.0 °C का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 18-19 अप्रैल को पश्चिम जिलों में बारिश के आसार है। अगले 1 सप्ताह मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22.8 °C और अधिकतम तापमान 41.0 °C दर्ज किया जा सकता है।
गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम तापमान 39 °C दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद और लखनऊ में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि अन्य सभी जिलों में मौसम में नमी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18-19 अप्रैल को बारिश हो सकती है। (फाइल फोटो)
हीट वेव के आसार नहीं, 44 °C के पार जारी होगा अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अभी हीट वेव का कोई भी अलर्ट नहीं आया है। हीट वेव के आसार 44 °C अधिक दर्ज होने के बाद होता है। अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह बीत चुका है। अभी भी पहाड़ों पर नवीन और सर्द हवाएं लगातार चल रही है। जिसकी वजह से अभी हीट वेव चलने की कोई भी संभावना नहीं है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हीट वेव का अलर्ट जारी हो सकता है।