उत्तर प्रदेशराज्य

जल्द ही ब्लाक स्तर पर खुलेंगे फायर स्टेशन

 स्वतंत्रदेश , लखनऊ:अग्निशमन विभाग किसी भी आपदा के लिए फर्स्ट रिस्पांडर होता है। अभी तहसील स्तर पर फायर स्टेशन हैं। लगातार बढ़ते अग्निकाडों के मद्देनजर जल्द ही प्रदेश में ब्लाक स्तर पर फायर स्टेशन खोले जाएंगे। इसकी तैयारी चल रही है। शुक्रवार को यह जानकारी हजरतगंज फायर स्टेशन में डीजी अविनाश चंद्र ने अग्निशमन दिवस के मौके पर दी। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर, सीएफओ मंगेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहें।उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही के कारण अग्निकांड की घटनाएं होती हैं। इस लिए हमेशा सचेत रहें। अग्निसुरक्षा के मद्देनजर घरों, अपार्टमेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में समय समय पर फायर आडिट अवश्य कराते रहें।

अग्निकांड सबसे अधिक शार्ट सर्किट के कारण होते हैं। अगर वायरिंग ठीक होगी तार कटे नहीं होंगे तो घटनाएं कम होंगी। स्मोट अलार्म सिस्टम अवश्य लगवाएं। अग्निकांड की सबसे अधिक घटनाएं मार्च से 30 जून तक होती हैं। इसमें सबसे अधिक अग्निकांड ग्रामीण इलाकों में होते हैं।दिसंबर और जनवरी के बीच ठंड में अग्निकांड होते हैं। अग्निकांड होने पर तत्काल पानी डालकर बुझाने की कोशिश करें। सामान निकालने के चक्कर में न पड़ें सबसे पहले खुद को और घरवालों को सुरक्षित निकालें। इसके बाद डीजी समेत अन्य अधिकारियों ने परिसर में बनी स्मृतिका पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में डीजी अग्निशमन अविनाश चंद्र ने अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की जो 20 अप्रैल तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button