उत्तर प्रदेशराज्य

दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम बांदा बनी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। चर्चित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को जिलाधिकारी बांदा बनाया गया है। वह विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात थी। इसके अलावा चार अन्य आईएएस अफसरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।

इन अफसरों को मिली नई तैनाती

  • विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात दिव्य प्रकाश गिरी को स्टॉफ अफसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन में तैनाती दी गई है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस आइए संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है।
  • विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश से न्यायिक परिषद में ट्रांसफर हुए कृष्ण कुमार का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है।
  • विशेष सचिव सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात आनंद कुमार को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की शाखा में तैनात किया गया है।

कौन है दुर्गा शक्ति नागपाल
दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पंजाब कैडर में उनकी नियुक्ति हुई। ड्यूटी के डेढ़ साल के अंदर ही उन्होंने एक भूमि घोटाले का खुलासा किया। ग्रेटर नोएडा में रेत माफिया के खिलाफ एक्शन लिया। उनके पति भी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं। अखिलेश सरकार में उनको सस्पेंड कर दिया। उस समय उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई थी। मामला तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच गया था।

दुर्गा शक्ति नागपाल का बचपन और परिवार
आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून 1985 को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में हुआ था। उनके पिता सुभाष नागपाल भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी थे। उनके दादा का नाम घनश्याम नागपाल है, जो कि एक पुलिस अधिकारी थे, जिनकी दिल्ली के सदर बाजार में 1954 को देश सेवा के दौरान हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button