उत्तर प्रदेशराज्य

आज बारिश और ओलावृष्टि की चेतवानी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:पश्चिमी विक्षोभ से उठने वाली हवाओं की वजह से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यूपी के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और ओलावृष्टि की चेतवानी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। प्रदेश में गुरुवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट रुकी नहीं बल्कि कुछ ब्रेक लगा है। इसी बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी जिलों के लिए मौसम का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी जारी की है।

 पश्चिम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक बदली रहने के आसार हैं। यहां दिन का तापमान अधिकतम तापमान 32 व 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button