उत्तर प्रदेशराज्य

आज से बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गिर सकता है ओला

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी सताने लगी है। महीने आखिरी तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मार्च में पूरे UP में बारिश को लेकर दूसरी बार अलर्ट जारी किया है। 13 से 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP ही नहीं देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज से 18 मार्च तक मौसम खराब रहेगा
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिर सकती है। इसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम बेहद खराब होगा। मौसम विज्ञानी के अनुसार, इस साल प्रदेश में सर्दियां पहले ही गर्म रही हैं। दिसंबर और फरवरी 1901 के बाद सबसे गर्म रहे हैं।

रविवार को प्रदेश में गर्मी का तापमान काफी चढ़ा रहा। मथुरा-वृंदावन सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और मेरठ सबसे गर्म रहे। पारा अब 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है, लेकिन 20 मार्च तक मौसम बारिश और बादल-हवाओं वाला होने से गर्मी में नरमी आएगी।

वहीं 17, 18 और 19 मार्च को कानपुर मंडल में बारिश के ज्यादा आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP ही नहीं उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ भी 13 से 20 मार्च तक बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button