उत्तर प्रदेशराज्य

मार्च में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह तक पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि शनिवार से यूपी में गर्मी बढ़ेगी। बीते 24 घंटे में दिन का करीब 3 डिग्री का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।


यूपी के सबसे ज्यादा गर्म टॉप 5 शहर

शहरअधिकतम तापमान
प्रयागराज33.7°C
बस्ती33.5°C
सुल्तानपुर32.0°C
कानपुर नगर31.1°C
लखनऊ33°C

लखनऊ में आती-जाती रही धूप
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इसके अलावा पूरे दिन धूप आती-जाती रही। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। साथ ही हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।

13 मार्च तक है बारिश का यलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार देर रात तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हुई भी है। हालांकि, शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जोकि गर्मी का एहसास करवा रही है।

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में 11 मार्च को आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है। इसका असर यूपी के कई हिस्सों में पड़ सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जगह पर ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका रहेगी।

Related Articles

Back to top button