उत्तर प्रदेशराज्य

 आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ में होलिका दहन और शब-ए-बारात के चलते निकलने वाले जुलूस के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। इसके लिए लोगों से जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रूट का प्रयोग करने की अपील की गई है। यह डायवर्जन मंगलवार शाम छह बजे से रात कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। यह जानकारी ADCP ट्रैफिक अजय कुमार पटेल ने दी।

होलिका दहन के दौरान डायवर्जन व्यवस्था

  • कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से वाहन नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि यह वाहन लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
  • अमीनाबाद छतरी वाला चौराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट आॉफिस अमीनाबाद या श्री राम रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट आॉफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा गुइन रोड, पोस्ट आॉफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • श्री राम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात घण्टाघर रूमी गेट चौकी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रूमी गेट चौराहा घण्टाघर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

शब-ए-बरात की डायवर्जन व्यवस्था

  • सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पक्का पुल की ओर नहीं जाएंगे, यह वाहन आठ नंबर चौराहा निरालानगर अथवा आइटी होकर जा सकेगें।
  • हरदोई रोड से आने वाले वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) अन्य दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से बालागंज, चौक की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन वाहन बुद्धेश्वर, आइआइएम रोड, सीतापुर रोड होकर जाएंगे।
  • कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसे एवं भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेगीं। यह वाहन डालीगंज पुल चैराहा से दाहिने आइटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होकर जाएंगे।
  • कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसे शाहमीना से पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेगीं। यह बसे शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, मेडिकल क्रास (चरक), कोनेश्वर चैराहा होकर जाएंगी।
  • कैसरबाग, हजरतगंज से आने वाले सामान्य वाहन शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।यह वाहन मेडिकल कालेज, चैक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चैराहे से दाहिने आइटी चैराहा होकर जाएंगे।
  • पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य वाहन पक्कापुल से चौक की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन नया पुल बंधा रोड, डालीगंज बाजार होकर जाएंगे।
  • नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, पक्का पुल की ओर नहीं जाएंगे।यह वाहन मेडिकल क्रास, चौक व नए पुल से होकर जाएंगे।
  • कोनेश्वर चौराहे से वाहन यातायात नीबू पार्क चैराहा (रूमी गेट) की ओर नहीं जाएंगे। यह यातायात चौक, बालागंज होकर जाएंगे।
  • रकाबगंज पुल से सामान्य यातायात नादान महल रोड (नक्खास) की ओर नहीं जा सकेंगे।यह वाहन मेडिकल कालेज, नाका होकर जाएंगे।
  • राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर सामान्य वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन चारबाग, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।
  • नाका चौराहा से बड़े वाहन, चार पहिया ऐशबाग पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।यह वाहन रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  • दो पहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर चौराहा से आगे एवं ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे।यह वाहन मोतीनगर, राजेंद्रा नगर एवं ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामंडी होकर जाएंगे।
  • हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त कोई भी चार पहिया, भारी वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जाएंगे।
  • स्टेशन रोड, कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहनों को मवैया तिराहे से एवरेडी, मिल एरिया की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन चारबाग, आलमबाग होकर जाएंगे।
  • आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन आलमबाग, बाराबिरवा के रास्ते जाएंगे।

Related Articles

Back to top button