Uncategorized

त्योहारों पर CM ने सुरक्षा को लेकर किया मंथन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:CM योगी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी जिलों के अधिकारियों से बात की। आगामी त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। होली‚ शब-ए-बारात‚ रमजान‚ नवरोज‚ चैत्र नवरात्रि‚ राम नवमी पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात कही।

CM योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान होगा‚ लेकिन अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। कई जगहों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। हमें सतर्क-सावधान रहना होगा। पिछले छह सालों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इसे आगे भी बनाए रखना होगा।

सीएम ने कहा कि आयोजकों को अनुमति देने से पहले उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के सम्बंध में शपथ पत्र लिया जाए। सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक लोगों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार पूरी कठोरता की जाए। होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं‚ ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

अश्लील या फूहड़ गीत कतई न बजाए जाएं
पुलिस बल फ्रंट पेट्रोलिंग जरूर करें। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। अश्लील या फूहड़ गीत कतई न बजाए जाएं। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं। थाना‚ सर्किल‚ जिला‚ रेंज‚ जोन‚ मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं‚ समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक कर लें। शांति और सौहार्द के लिए

Related Articles

Back to top button