उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण,केस में सुनवाई थोड़ी देर में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में आज सुनवाई होनी है। ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह  द्वारा अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मौजूद ईदगाह को हटाने के लिए दावा किया था। ये दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में डाला गया था, जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायाधिकारी ने पहले केस के स्थायित्व पर सुनने संबंध आदेश कर दिया। 

इस आदेश के खिलाफ पक्षकार जिला जज की अदालत गए, जहां से  प्रार्थना पत्र को सुनवाई के लिए एडीजे षष्ठम की अदालत भेजा गया। उक्त अदालत में दोनों पक्षों बहस कर चुके हैं। अब न्यायालय द्वारा निर्णय दिया जाएगा कि सिविल जज सीनियर डिवीजन में पहले ईदगाह की अमीन सर्वे पर सुनवाई होगी या केस के स्थायित्व संबंधी आदेश 7 नियम 11 पर सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button