उत्तर प्रदेशराज्य

 5 MLC सीट पर नतीजे घोषित 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी MLC चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की विजय हुई। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक और झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खंड सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कानपुर शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राज बहादुर चंदेल ने जीत दर्ज की है।

बरेली- मुरादाबाद खंड चुनाव में भाजपा के जयपाल सिंह तीसरी बार MLC बने।

कानपुर-उन्नाव शिक्षक सीट पर भाजपा को मिली करारी शिकस्त
शिक्षक संघ गुट के प्रत्याशी राज बहादुर सिंह चंदेल ने 6वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 1548 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी हेमराज को हराया। हेमराज को 3681 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 3282 मत मिले। सपा की प्रियंका यादव चौथे नंबर रहीं, उन्हें 670 मत ही प्राप्त हुए। सातवीं राउंड की काउंटिंग के बाद जीत-हार का फैसला हो सका।

कानपुर-उन्नाव स्नातक निर्वाचन खंड में भाजपा के अरुण की जीत
कानपुर-उन्नाव स्नातक और शिक्षक एमएलसी की हार-जीत के परिणाम 22 घंटे चली वोटों की गिनती के बाद घोषित कर दिए गए हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए भाजपा के अरुण पाठक ने भारी मतों से विजय हासिल की।

स्नातक एमएलसी के लिए शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मतों की गिनती समाप्त हो गई। भाजपा के अरुण पाठक को 53285 मत मिले। डा. कमलेश यादव को आठ हजार वोट मिले थे। कोटे के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने के कारण उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।

इलाहाबाद-झांसी खंड चुनाव में भाजपा की जीत
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल में पूरी हो गई। शुक्रवार सुबह आए परिणाम में भाजपा प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने 1403 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने तीन बार से लगातार शिक्षक एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी को हराया है।

बताया जा रहा है कि तिवारी को 10205 वोट मिले हैं, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 8802 वोट मिले हैं। ये परिणाम दूसरे राउंड की मतगणना में सामने आए हैं। पहले राउंड की मतगणना में किसी भी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की थी। इसलिए दूसरी बार काउंटिंग देर रात शुरू हुई।

बरेली-मुरादाबाद खंड चुनाव में भाजपा की 8वीं जीत
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के आज तड़के नतीजे आए। भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त तीसरी बार लगातार MLC बने। रात में भाजपा और सपा के समर्थकों की संख्या भी कम रही। इस सीट पर भाजपा की 8वीं जीत है। 1986 से यहां भाजपा चुनाव जीत रही है। शुक्रवार सुबह कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा समर्थक उन्हें काफिले के साथ बरेली से लेकर रवाना हुए। वह मौजूदा MLC भी हैं।

Related Articles

Back to top button