उत्तर प्रदेशराज्य

​​​​​​​कट्टरवादी राजनीति से लोगों को नुकसान ज्यादा-मायावती

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ”बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थी। साथ ही उन्होंने धर्मांतरण के मामले पर कहा कि बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है।

बसपा प्रमुख ने संविधान की याद दिलाते हुए लिखा है कि देश में सभी धर्मों के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शांति से अपना जीवन व्यतीत करें। उन्होंने देश में धर्म परिवर्तन पर जारी बवाल को अनुचित बताते हुए कहा है कि इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। विधानसभा चुनाव में बुरी हार का सामना करने वाली बसपा इन दिनों नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है।बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “धर्म परिवर्तन को लेकर देश में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिंताजनक है। जबरन की गई हर चीज बुरी होती है। बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना और समझना जरूरी है। इसे लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से लाभ कम और हानि ज्यादा होगी।”

Related Articles

Back to top button